Sea Prime Capitals सुपर स्कैम: NCR में महाएक्शन की उलटी गिनती, सैकड़ों ठिकानों पर रेड, बड़े पैमाने पर गिरफ्तारियां और अरबों की संपत्ति कुर्की तय
नई दिल्ली/गुरुग्राम/फरीदाबाद:
Sea Prime Capitals से जुड़े कथित निवेश सुपर स्कैम में अब कानून का पहिया बेहद तेज़ी से घूम रहा है। आर्थिक अपराध शाखा (EOW), पुलिस प्रशासन, आयकर विभाग और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से इस पूरे नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार (final crackdown) की तैयारी पूरी कर ली है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली-NCR में किसी भी वक्त सैकड़ों लोकेशनों पर एक साथ हाई-इंटेंसिटी रेड शुरू हो सकती है, जिससे पूरे गिरोह में हड़कंप मच गया है।
जांच एजेंसियों ने अब तक की कार्रवाई में इस नेटवर्क की जड़ से लेकर शीर्ष तक की पूरी चेन मैपिंग कर ली है। मास्टरमाइंड, रीजनल हेड, टॉप एजेंट्स और फील्ड लेवल तक जुड़े सभी लोगों की पहचान हो चुकी है।
सूत्रों का दावा है कि पहले चरण में ही दर्जनों नहीं बल्कि सैकड़ों गिरफ्तारियां संभव हैं, जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हो सकते हैं।
डिजिटल सबूत बना सबसे बड़ा हथियार:
कंपनी की वेबसाइट, सर्वर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से निकाले गए डेटा ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया है। हजारों निवेशकों, एजेंटों और ट्रांजैक्शन की डिटेल अब जांच एजेंसियों के पास है।
– हर निवेश, हर कमीशन और हर लिंक को ट्रैक किया जा रहा है
– डिजिटल फुटप्रिंट के आधार पर एक-एक आरोपी की लोकेशन और भूमिका चिन्हित की जा चुकी है




Hi, this is a comment.
To get started with moderating, editing, and deleting comments, please visit the Comments screen in the dashboard.